Monday, 1 November 2021

धनतेरस : तरक्की और सुख के लिए करें खास उपाये - आचार्य अशोक नारायण

 धनतेरस : तरक्की और सुख के लिए करें खास उपाये

 


दिवाली के 5 पर्वो में धनतेरस सबसे पहला और बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ आसान से टोटको को करके माँ लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की पूर्ण कृपा प्राप्त की जा सकती है। जानिए धनतेरस के टोटके :

  • इस दिन किसी की आलोचना, झगड़े वाद - विवाद की बात बिलकुल भी करें अगर संभव हो तो मन मुटाव को भुलाकर शत्रु को भी मित्र बनाने कि पहल करें इससे देवता प्रसन्न होते है और घर परिवार में शुभता आती है।

  •  धनतेरस वाले दिन सफ़ेद वस्तुओं जैसे चीनी, चावल, आटा, घी और सफ़ेद वस्त्र जो भी संभव हो उसका दान अवश्य ही करें , इससे माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है, कार्यों की बाधाएं दूर होती है, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है

 

  • धनतेरस के दिन अपने दायें हाथ के लिए एक चाँदी का कड़ा बनवाये , इस कड़े को दीवाली वाले दिन माँ लक्ष्मी का पूजन करते समय माँ के चरणों से लगा कर वहीँ पूजा में रख दें और उस पर भी तिलक लगा दें अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद माँ लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उसे दाहिने हाथ में धारण कर लेंआप अति शीघ्र अपने अन्दर ज्यादा आत्म विश्वास का अनुभव करेंगेआपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होने लगेगी।

  • यदि आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो आप धनतेरस से दीपावली तक संध्या में लगातार श्री गणेश स्त्रोत्र का पाठ करें , उसके उपरांत गाय को कोई भी हरी सब्जी या चारा डालें , जल्दी ही आपकी आर्थिक बाधाएं हल होने लगेंगी।

 

  • धनतेरस के दिन अपने और अपने परिवार के खरीददारी अवश्य ही करें लेकिन इस दिन किसी भी बाहरी व्यक्ति के लिए उपहार ना खरीदें अगर आप को किसी को कोई भी उपहार देना है तो उसे आप पहले ही खरीद लें।

 

  • जीवन में हर प्रकार से उन्नति करने के लिए धनतेरस के दिन व्यक्ति को चाँदी में निर्मित एवं प्राण प्रतिष्ठित नवरत्न लाकेट खरीदकर इसे घर में लाकर मंदिर में रखना चाहिए फिर इसे दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी कि पूजा के बाद धारण करना चाहिए इससे जातक को माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश कि कृपा से सभी दिशाओं से सुख समृद्धि और सफलता कि प्राप्ति होती है। यह लाकेट आप धनतेरस से दीवाली तक किसी भी दिन खरीद सकते है।

 

  • भाग्य चमकाने के लिए धनतेरस के दिन चांदी की दो ठोस गोलियां बनवाएं और उसे पूजा घर में रख दें फिर दीपावली के दिन पूजा के समय उन चाँदी की गोलियों की भी पूजा करके उन्हें सदैव अपने पास रखें। इस उपाय से भाग्य प्रबल होता है,कार्यो में श्रेष्ठ सफलता मिलती है।

 

  • धनतेरस वाले दिन से दीपावली के पाँचों दिनों में लक्ष्मी पूजा में माँ लक्ष्मी को लौंग का जोड़ा अवश्य ही अर्पित करें , इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

 

  • धनतेरस या दिवाली के दिन कोई भी किन्नर दिखे तो उसे कुछ ना कुछ दान अवश्य ही करें और उससे अनुरोध करके एक रुपया ले ले इस सिक्के को अपने पर्स में या तिजोरी में रखे इससे लाभ के योग बनते है।


आचार्य अशोक नारायण 

9312098199

No comments:

Post a Comment

Nag Panchami 2026: Kaal Sarpa Yoga, Rahu Ketu , Date, Puja Vidhi, Muhurat, Story, Mantra, Significance & Remedies

  Nag Panchami 2026 will be observed on Monday, 17 August 2026 , during the Shravana Shukla Panchami. Nag Panchami is one of the important f...